हिंदी काव्य स्पर्धा का आयोजन ०६/०७/२०१९ के दिन शनिवार को सुबह १०:०० बजे किया गया| कक्षा ६ ठी-अ, ६ ठी-ब, ७ वी-अ और ७ वी-ब की कक्षाओं मे से ६ से ७ विद्यार्थीयो का चुनाव किया गया था| पूर्ण २७ विद्यार्थीयो  के बीच हिंदी काव्य स्पर्धा ली गयी|

विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित थे| इतने दिनों से वे कविता को बोलने का अभ्यास कर रहे थे| शिक्षिकाओं ने  उन्हें पूरा अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया| कविता का चुनाव, उच्चारण, आरोह-अवरोह, भाव -भंगिमाएं इन् सब पर शिक्षिका ने बार-बारे अभ्यास करवाया| आखिर ०६/०७/१९ को वह समय आ ही गया, जब विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ हिंदी काव्य स्पर्धा मे सम्मिलित हुए|

बहुत ही जोरो -शोरो से सभी ने प्रतियोगिता मे भाग लिया| सभी विद्यर्थियों की कविताएँ एक से बढ़कर एक थी | स्पर्धा के निर्णायक गण स्नेहा टीचर और अमिता टीचर के लिए कठिन घड़ी थी, कि सही निर्णय ले और उचित पुरस्कार विद्यार्थियों को मिले|अंत मे पुरस्कार वितरण किया गया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया| इस तरह कि स्पर्धाओ से विद्यार्थियों के मन में हिंदी साहित्य के प्रति रूचि जागृत होगी और विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने मी मदद होगी |

और एक हिंदी ब्लॉग : हिंदी व्याकरण को मनोरंजक रूपसे सीखना और सिखाना

हिंदी काव्य स्पर्धा के परिणाम

STD NAME PRIZE
VI – A MS. PAWAR  NEHA PRAVIN FIRST
VI – A MS. SINGH AVNIKA SHANKAR SECOND
VI – A MS. PAI SAGAR SUNIL SECOND
VI – A MS. PATEL DIWIJA JIGNESH THIRD
VI – B MST. JAIN YAGYA MADAN FIRST
VI – B MS. JAIN KRISHA NARESH SECOND
VI – B MS. CHAUDHARI NAMRATA JAGDISH THIRD
VII –A MST. CHAWDA ROHAN HARSHAD FIRST
VII – A MST. PATEL ANSH PRADEEP SECOND
VII – A MS. KARBHAL SANIKA NARENDRA SECOND
VII – A MS. GUPTA PRACHI UMAPRASAD THIRD
VII – B MS. GOSWAMI NIDHI RAJESH FIRST
VII – B MS. GOSAR PARITA JITESH SECOND
VII – B MS. SANHVI AAYUSHI JATIN THIRD

Ms. Supriya J. Singh

Hindi Teacher – VI – VII

Sharon English High School

One Thought to “हिंदी काव्य स्पर्धा का आयोजन”

  1. Pratibha Patil

    Very nice Supriya .keep it up.

Leave a Comment