Ms. Supriya J. Singh

Hindi Teacher  of Std. V, VI, VII

Sharon English High School,
Mulund (West), Mumbai – 400 080.

मैंने पाँचवी, छठी और सातवीं की कक्षाओं में हिंदी व्याकरण सिखाते समय वचन, लिंग और संज्ञा के प्रकार जून और जुलाई महीनो में सिखाया था | मैंने सोचा कुछ विद्यार्थियों में हिंदी व्याकरण को लेकर जो थोड़ा डर है, उसे किस तरह से मनोरंजक रूपसे दूर क्यों न किया जाए? साथ ही जो हिंदी भाषा में वे लिखते समय मात्राओं और शब्दों को लिखते समय वे गलतियाँ करते हैं, उन्हें वे हँसते-खेलते बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं | साथ ही उनकी  शब्द संपदा भी बढ़ेगी और वे जान सकेंगे कि  हिंदी में वे कितने  सारे  शब्द जानते भी हैं |

यही सोचकर मैंने उनके लिऐ लिंग, वचन और संज्ञा के प्रकार के शब्दों की पहेली बनाई | जैसा कि आप चित्रों में देख सकते है |

यह बनाते समय मेरे दिमाग में सिर्फ इतना ही ख्याल आ रहा था कि, मैं किसी भी तरह मनोरंजक रूप से बच्चों में व्याकरण को लेकर रुचि निर्मित कर सकूँ और उसे हल करने के बाद एक संतुष्ट भाव उनके चेहरों पर देख सकूँ |

मैंने विद्यार्थियों को पहले ही बता दिया कि मैं किसी भी समय हिंदी की “Activity Worksheet” आपको दे सकती हूँ, जो “व्याकरण” से संबंधित है |  विद्यार्थियों    को मैंने रंग (Crayon Colours) भी लाने की जानकारी पहले ही दे दी थी |

फिर वो दिन आया जब मैं “Activity Worksheet” लेकर कक्षा में पहुँची | उस दिन जब बच्चों ने मेरे हाथ में “Worksheets” देखी तो मुस्कुराते उनके चेहरे थे और मुँह से जोर से निकला उनके “Gooooood moooooorning  Teacherrrrrr …… ” उनके स्वागत करने के तरीके से ही मैं समझ गई थी, कि सभी में worksheets यानि कृतिपत्रिका को लेकर भारी  उत्साह भरा हुआ है | मैंने उनके स्वागत का मुस्कुराते हुए सम्मान किया और कृतिपत्रिका को बाँटते हुए, रंग, पेन और पेन्सिल निकालने  के लिए कहा |

उसके बाद जैसे कि आपने देखा ही होगा कि कृतिपत्रिका (worksheets) में  मैंने उदाहरण दिए है, उन्हे किस तरह से शब्द ढूँढने है, उनमें रंग भरना है और उत्तर नीचे दी गई जगह पर लिखना है | पाँचवी कक्षा में लिंगो की जोड़ियाँ ढूँढनी हैं, छठी कक्षा में संज्ञा शब्द ढूँढ़कर प्रकार लिखना हैं और सातवीं कक्षा में वचन के शब्द ढूँढ़कर वचन बदलना है |

Worksheet (कृतिपत्रिका) बाँटने के बाद सबके चेहरे मुस्कुरा रहे थे, कि वाह ! आज एक खेल के रूप मैं  कुछ नया करने मिलेगा | लेकिन, शुरुआत के दस मिनट  में सन्नाटा ….. छा चुका था | सारे विद्यार्थी बिल्कूल गंभीर अवस्था में बैठे थे | मैंने पास जाकर देखा …. तो कुछ विद्यार्थी सिर्फ चार या पाँच शब्द ही ढूँढ पाए थे और ढूँढने की गति काफी धीमी थी | एक क्षण के लिए लगा कि क्या मैंने इतनी कठिन पहेली बना दी है? जो, बच्चे ढूँढ नहीं पा रहे …| फिर याद आया … आज के मोबाईल की दुनियाँ के ये बच्चे पहेली से शब्द ढूँढना क्या जान पाएंगे ? उन्हें इसकी तकनीक (Technique) ही नहीं पता थी !

फिर उनकी समस्या को समझते हुए मैंने उन्हें तकनीक बताई कि  “दाएँ  से बाएँ, ऊपर से नीचे, फिर बाएँ से दाएँ,  नीचे से ऊपर, ऊपर से नीचे तिरछे , ऊपर  से नीचे तिरछे मेँ और नीचे से ऊपर  तिरछे मेँ शब्दों को ढूँढो … आसानीसे सारे शब्द मिल जाएंगे | ” बस फिर क्या था ? चुटकियों में, कुछ ही क्षणों में सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी | और सबके हाथों मे गति आ गई और रंग भरते हुए पूरे कागज को, पूरी कक्षा से “Yessss ….. I got”, “Yessss .. I got one more …” “Yesss Tr …. It’s easy now.” I got that word also, this word also.” की आवाजें आने लगी |  

कुछ ही देर में “I got 15 words” “I got 20  words” and “I got 27 words” हर  कक्षा से यही वाक्य सभी विद्यार्थियों के मुँह से निकलने लगे | उनकी हँसी, उत्साह जीतने की भावना को देखकर मुझमें भी उत्साह जागा और मुस्कुराहट के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ गया |

मैंने उनसे कहा था कि “जब आपको सही मात्रा ज्ञात होगी तभी आप सही शब्द ढूंढ पाएँगे …., नहीं तो शब्द और  मात्राओं की गलती से अर्थ का अनर्थ कर जाएँगे ….. |” पहेली हल करने के बाद Notebook में उस कृति पत्रिका को चिपकाने के लिऐ   मैंने कहा और उनसे पूछा कि,”क्या आपने इस व्याकरण की  कृतिपत्रिका को हल करते समय आनंद उठाया ?”  तो बड़ी जोरसे कक्षा से आवाज  आई खुशीसे “yesss  …. Teacher … we enjoyed a lot….” और मैं खुश हो गई | एक संतुष्टि का अनुभव था वह  ….  यह सुनकर, यह सोचकर मुझे गर्व हो रहा था कि जिस उद्देश्य से मैंने यह कृतिपत्रिका बनाई थी  … वह सफल हुई | शब्दों की, मात्राओं की, वचन, लिंग और संज्ञा की जानकारी के साथ उसका अभ्यास (Practice) भी मनोरंजक पूर्ण तरीके से सफल हुआ  … और मैं कक्षा से मुस्कुराते चेहरेके साथ संतुष्टि के भाव  से बाहर निकल आई  |

धन्यवाद!!

******

12 Thoughts to “हिंदी व्याकरण को मनोरंजक रूपसे सीखना और सिखाना”

  1. Meghna Patkar

    Great work👏👏👏👏

  2. Jaya

    Very Nice. Really apparieciable.

    1. Supriya j. Singh

      Thank you jaya

  3. Sarita

    Bhut hi badiya activity hai ye …hindi vyakaran ko jaanane k liye

    1. Supriya j. Singh

      Thank you jaya

    2. Supriya j. Singh

      Thank you Sarita

  4. Asha manchal

    Superb idea.. keep it up👌🏼

    1. Supriya j. Singh

      Thank you Asha

  5. Anusha

    बहुत खूब! इस activity से बच्चों की spellings में भी सुधार आएगा | उन्हें शब्द ढूंढने जो पड़े | 😊
    Suzanne Woodward की Fun with Grammar mein काफी और activties हैं जिनसे आप प्रेरणा ले सकती हैं |

Leave a Comment